चंद्र के मकान में रहने के क्या फायदे होते है? क्या आप भी रहते है चंद्र के मकान में

हमारे धर्म में लाल किताब की बहुत अहमियत होती है। अगर आप पता लगाना चाहते है कि कुंडली में कौनसा मकान कौनसी स्थिति में है तो आप कुंडली के अनुसार भी मकान बनाया जा सकता है। जैसा कि हम जानते है कि हर एक ग्रह क का एक अपना मकान होता है जिसकी मदद से उसकी स्थिति के बारे में बताया जा सकता है। जैसा कि शनि के मकान के पास कीकर, आम या खजूर के वृक्ष हो सकते है। घर में तलघर हो सकता है। पीछे की दीवार कच्ची हो सकती है। यदि वह दीवार गिर जाए तो शनि के खराब होने की निशानी मानी जाती है। इसी प्रकार से हर एक ग्रह के मकान का वर्णन मिलेगा। आज के लेख में जानिए चंद्र का मकान कैसा होता है और इसमें रहने के क्या फायदे है।
चंद्र का मकान
चंद्र का मकान अधिकतर पश्चिम या उत्तर कोण में होता है। चंद्र है तो मकान से 24-25 कदम दूर या ठीक सामने कुआं, हैंडपंप, तालाब या बहता हुआ पानी अवश्य होगा। दूध वाले वृक्ष होंगे। ऐसा माना जाता है कि पश्चिम में है तो शनि के प्रभाव में रहेगा और उत्तर में है तो गुरु के प्रभाव में। परंतु जल की स्थिति से चंद्र सही रहता है।
- ऐसे मकान में मानसिक शांति मिलती है।
- माता का या घर की महिलाओं की सेहत सही रहती है।
- धन और समृद्धि के मार्ग खुलते हैं।
- सभी तरह की सुख, सुविधा और वैभव रहता है।
- परिवार के लोग यदि जुबान के अच्छे हैं तो किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना नहीं होती है।
यदि मकान की दिशा उत्तर, वायव्य या पश्चिम दिशा है तो इसे चंद्र या गुरु का मकान बनाकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
यह भी पढ़िए
घर में लकड़ी का सामान लाने से पहले जान लीजिए कुछ वास्तु टिप्स
कब से शुरू हो रहा है माघ का पवित्र महीना? कैसे करे भगवान की उपासना
जीवन में हर काम में शुभ फल पाने के लिए करे शुक्र ग्रह को मजबूत, आजमाए यह सरल उपाय
कब होगा गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या है? इससे जुडी हुई ख़ास बाते
Like and Share our Facebook Page.

Comments (0)