जीवन में हर काम में शुभ फल पाने के लिए करे शुक्र ग्रह को मजबूत, आजमाए यह सरल उपाय

जीवन में हर काम में शुभ फल पाने के लिए करे शुक्र ग्रह को मजबूत, आजमाए यह सरल उपाय
solutions to strengthen the planet Venus

अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति शुभ नहीं होती तो उसके परिणाम वह विपरीत देता है। या फल में कमी के चलते उस व्यक्ति को शुक्र संबंधी सुख के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इस समय सौंदर्य भी कम होता जाता है। कुंडली में शुक्र का बेहद महत्व है, क्योंकि यह आकर्षण, विलासिता, वैभव और ऐश्वर्य का कारक होता है। इसलिए इस ग्रह को प्रसन्न करना आवश्यक होता है।

अगर आपकी कुंडली अनुसार शुक्र की स्थिति अशुभ है या फिर किसी कारणवश शुक्र आपको अशुभ परिणाम दे रहा है तो आपको इसके लिए उपाय निम्न करने की आवश्यकता है।

जानिए शुक्र को प्रसन्न करने के लिए सरल उपाय:

  • शुक्र को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखे। शुक्र के शुभ फलों की प्राप्ति में सफलता देगा।
  • अपने भोजन में से गाय को अवश्य खिलाए।
  • क्योकि माँ लक्ष्मी को धन, वैभव, ऐश्वर्य देने वाली देवी माना जाता है। अन्तः इनकी प्रसन्नता से शुक्र ग्रह शुभ फल देता है। इसलिए लक्ष्मी की उपासना करे।
  • सफ़ेद रंग शुक्र का कारक है, अंतः इस रंग का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करके आप शुक्र को आकर्षित कर सकते है। एवं सफ़ेद और साफ़ वस्त्र पहने।
  • जब हम सफ़ेद चीजों का  दान करते है तो शुक्र प्रसन्न होता है और घी, दही, कपूर और मोती का दान करे।
  • हीरा, स्फटिक अथवा अमेरिकन डायमंड मध्यमिका अंगुली में धारण कर सकते हैं, ये रत्न शुक्र के प्रभाव को बढ़ाने का कार्य करते हैं। लेकिन रत्न धारण करने से पूर्व किसी ज्योतिष की सलाह अवश्य लें।
  • नियमित रूप से शुक्र मंत्र यानी कि ॐ शुक्र शुक्राय नमः का जाप करे।
  • सफ़ेद चंदन, सफ़ेद चावल, सफ़ेद वस्त्र, सफ़ेद चित्र, सफ़ेद फूल, चांदी, हीरा, घी, स्वर्ण, दही, सुंगधित-द्रव्य एवं शकर के साथ दक्षिणा रखकर किसी कन्या या एक आंख वाले व्यक्ति को शुक्रवार के दिन दान करें।

यह भी पढ़िए

क्या अब भी मोमबत्ती से भविष्य जाना जा सकता है? जानिए कैसे

वास्तु शास्त्र के अनुसार कैसे करे ड्राइंग रूम की सजावट

आखिर क्यों कभी स्त्रियां नारियल नहीं फोड़ती है? जानिए इसकी वजह

जानिए कब होगा गुरु का तारा अस्त? शुभ कार्य फिर होंगे निरस्त

Like and Share our Facebook Page.