घर में लकड़ी का सामान लाने से पहले जान लीजिए कुछ वास्तु टिप्स

घर में लकड़ी का सामान लाने से पहले जान लीजिए कुछ वास्तु टिप्स
Vastu tips before bringing wooden items to your home

हर एक घर में लकड़ी का सामान होता है। लेकिन अक्सर लोग यह ध्यान नहीं देते  है कि वास्तु के अनुसार क्या सामान ठीक है और क्या नहीं। हमेशा लकड़ी का सामान जमाते समय भी वास्तु दोष का ध्यान रखना चाहिए। क्योकि कई बार ऐसा होता है कि लकड़ी से भी वास्तु दोष निर्मित होता है। आज के लेख में जानिए लकड़ी के वास्तु टिप्स।

गुलाब की लकड़ी

बहुत कम लोग होंगे जो कि यह जानते है कि घर में गुलाब की लकड़ी रखना बहुत शुभ होता है। ऐसे कई लोग होते है जो कि गुलाब की लकड़ी की मूर्ति बनाकर रखते है। इस बात का ध्यान रखे कि यह मूर्ति श्रीगणेश जी, हनुमान जी या राधा कृष्णा की हो। एवं मूर्ति केवल एक ही होनी चाहिए किसी की भी और पूजा स्थान पर ना रख कर इसे घर की शोभा बढ़ाने के लिए रखे।

कदंब की लकड़ी

जो भी घर में सजाने की वस्तुएं हो उसमे ध्यान रहे कि कुछ वस्तुएं कदंब की लकड़ी की हो। जैसे कि हाथी, हंस, बुद्ध की मूर्ती, ऊपर लटकाने के लिए डलिया, टोकरी, घोड़ा, पानदान, गुलदस्ता आदि। एक और बात ध्यान में रखने योग्य यह है कि अगर आप ठोस चांदी का हाथी बनवाए तो लकड़ी का ना रखे।

शीशम की लकड़ी

जैसा कि हम जानते है कि बबूल, स्टील, प्लाईवुड के सोफे सेट और पलंग से बेहतर शीशम की लकड़ी का सोफा और पलंग होता है। अगर यह नहीं है आपके पास तो ऐसा माना जाता है कि वास्त शास्त्र के अनुसार सागवानी की लकड़ी भी बेहतर मानी जाती है।

चंदन की लकड़ी

ध्यान रखे कि घर के पूजा घर के लिए एक छोटी बट्टी या टुकड़ा चन्दन की लकड़ी का रख सकते है। अगर कोई प्रतिदिन चन्दन घिसता है तो इससे घर में सुंगंधित वातावरण निर्मित हो जाता है। सिर पर चन्दन का तिलक लगाने से शान्ति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि जिस स्थान पर रोजाना चंदन घिसा जाता है है वह रोजाना गरुड़ घंटी की आवाज सुनाई देती है।

बांस

हर घर  बांस का पौधा या पेड़ होना चाहिए क्योकि  इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए लिए आप घर में बांस की बांसुरी रख सकते है। बांस से बनी हुई बांसुरी भगवान  श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है। जिस घर में बांसुरी रखी होती है, वहां के लोगों में परस्पर प्रेम तो बना रहता है और साथ ही सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

यह भी पढ़िए

कब होगा गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या है? इससे जुडी हुई ख़ास बाते

कब है पौष माह की पूर्णिमा? जानिए इसका महत्व और पूजन विधि

क्या आप जानते है शरीर के कौनसे अंग का फड़कना क्या राज खोलता है?

जीवन में हर काम में शुभ फल पाने के लिए करे शुक्र ग्रह को मजबूत, आजमाए यह सरल उपाय

Like and Share our Facebook Page.