मनी प्लांट से जुड़े फायदे और नुकसान

मनी प्लांट से जुड़े फायदे और नुकसान
Advantages and disadvantages associated with money plant

आज के लेख में हम आपको बताएगे कैसे मनी प्लांट लगाने से आपको फायदे होंगे और कैसे नुक्सान होंगे।  इन सबको जानकार आप हैरान हो जाएगे। आज कल हर किसी घर में मनी प्लांट लगाने का एक अलग ही ट्रेंड है। लेकिन मनी प्लांट लगाने से पहले यह बाते जरूर पढ़ ले।

जानिये मनी प्लांट लगाने के फायदे:

घर में धन और समृद्धि आती है

ऐसा माना जाता है कि इस बेल के पौधे से घर में रहने से धन और समृद्धि बढ़ती ही जाती है। पौराणिक समय से ऐसी मान्यता है कि यह प्लांट जितना फैलता है उतना ही धन बढ़ता जाता है।

शास्त्रों के अनुसार यह मंत्र कर सकते है आपके चक्रों को जागृत

 

इसे आग्नेय कोण में लगाए

अगर कोई व्यक्ति मनी प्लांट को अपने घर में लगा रहा है तो इसके लिए आग्नेय कोण सबसे अच्छा होता है। इसको लगाने से आग्नेय दिशा का दोष दूर होगा और घर में सकारात्मकता का विकास होगा। इस दिशा के अंदर पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का भी लाभ मिलता है।

शुक्र ग्रह होता है मजबूत

जब मनी प्लांट को आग्नेय यानी कि दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाते है तो इसका कारण यह है कि इस दिशा के देवता गणेशजी है जबकि प्रतिनिधि शुक्र है। जैसा की हम सब जानते है गणेश जी अमंगल का नाश करने वाले है जबकि शुक्र सुख और समृद्धि लाने वाले। बेल और लता का कारण शुक्र ग्रह को माना गया है। इसलिए मनीप्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है।

बनना चाहते है अमीर तो फौरन करे यह काम

कच्ची जमीन

अगर किसी के घर में कच्ची जमीन नहीं है तो मनी प्लांट लगाना बहुत जरुरी हो जाता है। आजकल के जमाने में घर के अंदर से पूरी तरह पक्के होते है। इसी वजह से घर में शुक्र स्थापित नहीं होता है। शुक्र कच्ची जमीन का कारक है। घर में कहीं भी कच्ची जमीन न हो तो मनी प्लांट लगाना शुभ फल का कारक है।

जानिये मनी प्लांट से होने वाले नुकसान:

उचित दिशा का करे चयन

अगर इस पौधे को उचित दिशा में नहीं लगाया तो यह बर्बाद कर देता है। और आर्थिक नुकसान उठाने पड सकते है। मनीप्लांट को कभी भी ईशान यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा इसके लिए सबसे नकारात्मक मानी गई है, क्योंकि ईशान दिशा का प्रतिनिधि देवगुरु बृहस्पति माना गया है और शुक्र तथा बृहस्पति में शत्रुवत संबंध होता है। इसलिए शुक्र से संबंधित यह पौधा ईशान दिशा में होने पर नुकसान होता है।

नसों पर पड़ता है असर 

मनी प्लांट से एक अंधविश्वास जुड़ा हुआ है कि यह हमारी नसों पर प्रभाव डालता है। अगर यह उचित रूप से ऊपर की दिशा में विकसित हो रहा है तो अच्छा है अन्यथा नुकसानदायक है।

घर में कछुआ रखना शुभ क्यों माना जाता है?

 

किसी को न दे यह पौधा

कोई व्यक्ति यदि अपने घर का मनी प्लांट किसी दूसरे को उगाने के लिए दे देते हैं तो उसके घर की लक्ष्मी या बरकत चली जाती है।

उचित पौधे रखें उसके पास

मनी प्लांट शुक्र का पौधा है इसलिए उसके पास शुक्र के शत्रु ग्रहों का पौधा नहीं लगाना चाहिए। जैसे मंगल, चंद्र और सूर्य का पौधा।

Like and Share our Facebook Page.