बनना चाहते है अमीर तो फौरन करे यह काम

बनना चाहते है अमीर तो फौरन करे यह काम
Want to become rich then do this job immediately

अमीर बनना है सबका एक ख्वाब 

जैसा कि हम जानते है कि अमीर बनने का ख्वाब हर कोई व्यक्ति देखता है ,जब कोई दरिद्रता का जीवन जीने की कल्पना भी करता है ना तो रूह काप जाती है। पहले के दौर में ऐसा होता था कि पैसा केवल इंसान की जरूरते ही पूरी करता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज कल पैसा जरूरते पूरी करने के साथ में स्टेटस भी निर्धारित करता है।
लोग कर रहे है जीतोड़ मेहनत 
आप आपके समाज में कितना सम्मान पाने के हकदार है इसका निर्धारण भी आपका बैंक बैलेंस ही  करता है। पैसे कमाने के लिए आजकल लोग जीतोड़ मेहनत कर रहे है। बहुत मेहनत करने के बाद में भी लोगो को अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं होते है। ऐसा आपने सोचा है कभी क्यों?
जानिये वास्तुशास्त्र
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि आपके घर में कुछ ऐसी चीजे होती है जो आपके घर में धन के आगमन से ज्यादा सके व्यय के लिए जिम्मेदार हो। इस बात से सभी लोग वाकिफ नहीं है लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ ऐसी अनचाही चीजे घर में आजाती है जिसकी वजह से परिवार में निर्धनता का सामना करना पड़ता है। आज के लेख में हम आपको बतायेगे वो कौनसी चीजे है।
कबूतर का घोंसला
वास्तुशास्त्र के हिसाब से पता लगा है कि घर में कबूतर का घोंसला अस्थिरता के हालत को पैदा करता है और साथ ही में यह निर्धनता को भी आमंत्रण देता  है।   अगर आपके घर में भी कुछ ऐसा है तो जल्दी से जल्दी उसको हटाने का प्रयास करे।
मधुमक्खी का छत्ता 
जैसा की हम जानते है शहद की मक्खी का डंक तो वैसे ही खतरनाक होता है। लेकिन अगर इसका घोसला घर में बना हुआ है तो यह  बहुत ही नकारात्मक परिणाम देता है। घर के अंदर इस छत्ते की मौजूदगी बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता है। 
मकड़ी का जाल
घर में मकड़ी का जाल दुर्भाग्य का संकेत होता है। इसे जितना जल्दी हो सके हटाए और आगे से घर की साफ़ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखे। 
टूटा हुआ शीशा 
इस बात से सब वाकिफ है कि घर में टूटा हुआ शीशा वास्तु के नियमो के विरुद्ध है इसके साथ में यह बुरे वक़्त के साथ में नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने के लिए रास्ता भी देता है। 
चमगादड़
पौराणिक समय से ही चमगादड़ का दिखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। अगर किसी के घर में चमगादड़ प्रवेश कर जाए तो यह बहुत ही दुर्भाग्य, निर्धनता के  साथ साथ बुरे स्वास्थ्य का भी परिचायक है। 
दीवारों पर निशान
अगर आपके घर की दीवारों पर निशान पड़ गए है और उसकी पपड़ी उतरने लगी है तो जल्द से जल्द उसे ठीक करवाए। यह दुर्भाग्य और निर्धनता को आकर्षित करते है।
पानी का टपकना 
अगर आपके घर के किसी भी नलके या फिर टंकी में से पानी टपकता है तो इसका आश्य है कि आपके घर से धन का अत्याधिक व्यय हो रहा है। इन्हे हमेशा बंद रखे और टंकियों में से पानी का टपकना ठीक करवाए। 
छत की सफाई
अक्सर घरो में छत का उपयोग बेकार पड़े सामान को रखने के लिए किया जाता है। लेकिन ऐसा करना धन के आगमन के लिए बाधक साबित होता है। छत हमेशा साफ़ रखने का प्रयत्न करना चाहिए। 
सूखे फूल
घर की सजावट के लिए कभी सूखे फूलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर आपको फूल पसंद है तो हमेशा प्राकृतिक खुशबूदार फूलों को ही घर में रखे। 
बिजली का सामान 
अगर बिजली का सामान कार्यरत नहीं है या खराब है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं या घर से बाहर कर दें।
सुखी पत्तियां
अगर आपके घर में लगे पौधों पर सूखी पत्तियां नजर आने लगी है तो उनकी कटाई करने में समय ना लगाएं। घर में लगे पौधों को हमेशा हरा-भरा रखें।
उपाय
ये उपाय आपके घर में धन का प्रवेश करने का मार्ग तो खोलेंगे ही साथ ही बाधाओं को भी समाप्त करेंगे।