घर में कछुआ रखना शुभ क्यों माना जाता है?

घर में कछुआ रखना शुभ क्यों माना जाता है?
Why is it considered auspicious to keep a turtle at home

जिसके घर में जाओ वह कछुआ रखा हुआ देखने को मिलता है।  घर में कछुआ रखना शुभ भी है और एक तरह का ट्रेंड भी बन गया है। घर में कछुए को रखना हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कछुआ भगवान् विष्णु का ही एक रूप था। ऐसा कहा जाता है कि भगवान् विष्णु ने कछुए का रूप धारण करके समुन्द्र मंथन के समय मन्द्राचल पर्वत को अपने कवच पर थामा था। 
ऐसी मान्यता है कि जहा कछुआ होता है वह लक्ष्मी का आगमन होता है। फेंगशुई में कछुए को रखना बेहद शुभ माना जाता है। कछुए को रखने से घर और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। आज के लेख में हम आपको बतायेगे कि कछुआ रखने के क्या लाभ है और इसी के साथ इसको सही दिशा में रखने के प्रभाव और गलत दिशा में रखने के दुष्प्रभाव।
कछुआ घर में रखने के लाभ
•    पौराणिक समय से ऐसी मान्यता है कि कछुआ रखने से धन की प्राप्ति होती है। अगर किसी व्यक्ति को धन सम्बंधित परेशानी हो तो उसे घर में कछुआ रखना चाहिए। इससे बहुत सारे लाभ मिलते है। 
•    अगर किसी व्यक्ति को धन संबंधी ज्यादा परेशानी है तो उसे क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए और घर में रखना चाहिए। कुछ लोगो का ऐसा भी मानना है कि कछुए को घर में रखने से परिवार के लोगो की उम्र लम्बी होती है। इसी के साथ कई बीमारियों से दूर रहते है।इस बात से सब वाकिफ है कि कछुआ बहुत शुभ माना जाता है।  यही वजह है जिसके चलते सब कहते है कि कछुए को पास में रखने से नौकरी और परीक्षा में सफलता प्राप्त होती है। 
•    घर में रखा हुआ कछुआ आपको और आपके परिवार को नजर लगाने से बचाता है। परिवार के सदस्यों के बीच सुख शान्ति बनाये रखने के लिए घर में कछुआ ला सकते है।
•    अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे है तो अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी का कछुआ लाकर रखे। यह आपके दफ्तर एवं कार्यालय के लिए बहुत शुभ रहेगा। 
•    घर में कछुए को रखने से कम उतार चढ़ाव आते है। इसी के साथ स्थिरता बनी रहती है।
फेंगशुई में हर वस्तु को सही दिशा में रखने के ख़ास दिशा और निर्देश है। ऐसा करने से ही इसके पुरे लाभ मिलते है। अगर आप फेंगशुई कछुए को गलत ढंग से रखते है तो इसके दुष्परिणाम होते है। कछुए को गलत दिशा में रखने से आप अपनी निजी जिंदगी में नकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। 
इसलिए कछुए को गलत दिशा में रखने से होने वाले बुरे प्रभावों से बचने के लिए हमें कछुआ रखने की सही दिशा जरूर पता होनी चाहिए।
कछुए को हमेशा जल में रखना चाहिए। इसे कछुए की धातु वाले किसी बर्तन में जल भरकर रखना चाहिए जिससे कि घर में सुख, शांति और समृद्धि आए।