क्या आप जानते है हिन्दू धर्म के अनुसार कौनसा विवाह उचित होता है?

क्या आप जानते है हिन्दू धर्म के अनुसार कौनसा विवाह उचित होता है?
Marriage according to Hindu Religion

इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ है कि विवाह आठ प्रकार के होते है। शास्त्रों के अनुसार आठ प्रकार के विवाह इस प्रकार है- ब्रह्म, दैव, आर्श, प्राजापत्य, असुर, गन्धर्व, राक्षस और पिशाच।  जितने भी विवाह होते है उनमे आठ विवाह में से ब्रह्म विवाह को ही मान्यता दी जाती है। बाकि विवाह को धर्म के सम्मत नहीं माना गया है। प्राचीन काल में देव विवाह को भी मान्यता प्राप्त थी। प्राजापत्य, असुर, गंधर्व, राक्षस और पिशाच विवाह को बेहद अशुभ माना जाता है।

हिन्दू विवाह को एक धार्मिक संस्कार माना जाता है। संस्कार से अंतःशुद्धि होती है और शुद्ध अंतःकरण में ही दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत हो पाता है। 16 संस्कारों में ब्रह्म विवाह को ही शामिल किया गया है।

ब्रह्म विवाह

दोनों पक्ष की सहमति से समान वर्ग के सुयोज्ञ वर से कन्या की इच्‍छा‍नुसार विवाह निश्चित कर देना 'ब्रह्म विवाह' कहलाता है। इस विवाह में वैदिक रीति और नियम का पालन किया जाता है। यही उत्तम विवाह है।

देव विवाह

किसी सेवा धार्मिक कार्य या उद्येश्य के हेतु या मूल्य के रूप में अपनी कन्या को किसी विशेष वर को दे देना 'दैव विवाह' कहलाता है। लेकिन इसमें कन्या की इच्छा की अनदेखी नहीं की जा सकती। यह मध्यम विवाह है।

आर्श विवाह

कन्या-पक्ष वालों को कन्या का मूल्य देकर (सामान्यतः गौदान करके) कन्या से विवाह कर लेना 'अर्श विवाह' कहलाता है। यह मध्यम विवाह है।

प्रजापत्य विवाह

कन्या की सहमति के बिना माता-पिता द्वारा उसका विवाह अभिजात्य वर्ग (धनवान और प्रतिष्ठित) के वर से कर देना 'प्रजापत्य विवाह' कहलाता है।

गंधर्व विवाह

इस विवाह का वर्तमान स्वरूप है प्रेम विवाह। परिवार वालों की सहमति के बिना वर और कन्या का बिना किसी रीति-रिवाज के आपस में विवाह कर लेना 'गंधर्व विवाह' कहलाता है। वर्तमान में यह मात्र यौन आकर्षण और धन तृप्ति हेतु किया जाता है, लेकिन इसका नाम प्रेम विवाह दे दिया जाता है। इसका नया स्वरूप लिव इन रिलेशनशिप भी माना जाता है।

असुर विवाह

कन्या को खरीद कर (आर्थिक रूप से) विवाह कर लेना 'असुर विवाह' कहलाता है।

राक्षस विवाह

कन्या की सहमति के बिना उसका अपहरण करके जबरदस्ती विवाह कर लेना 'राक्षस विवाह' कहलाता है।

पैशाच विवाह

कन्या की मदहोशी (गहन निद्रा, मानसिक दुर्बलता आदि) का लाभ उठा कर उससे शारीरिक संबंध बना लेना और उससे विवाह करना 'पैशाच विवाह' कहलाता है।

यह भी पढ़िए 

जाने कैसा होता है न्याय के देवता शनि का घर?

10 आसान उपायों से करे अपना मांगलिक दोष दूर

जानिए आपको कब प्राप्त होगा अपार धन, क्या कहते है आपके सपने

घर के लड़ाई-झगड़ों से है परेशान तो अपनाएं यह उपाय

Like and Share our Facebook Page.