जाने कैसा होता है न्याय के देवता शनि का घर?

जाने कैसा होता है न्याय के देवता शनि का घर?
House of Shani

ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हर ग्रह का अपना ही एक मकान होता है। इसका मतलब यह है कि ऐसा मकान होता है जिससे यह बात सिद्ध होती है कि उस मकान पर उक्त ग्रह का पूर्ण असर है। आज के लेख में  हम आपको बताएगे कि शनि का मकान कैसा होता है।

  • पश्चिम दिशा के द्वार के अलावा घर किसी भी दिशा में है और उसमें तलघर या बेसमेंट है, तो यह शनि के असर वाला मकान होगा।
  • यदि तलघर नहीं भी है लेकिन कीकर, आम और खजूर के वृक्ष हैं, तो यह शनि का मकान होगा।
  • यदि पश्‍चिम दिशा में द्वार, घर में तलघर और घर के आसपा कीकर, आम या खजूर के वृक्ष हैं तो पक्के रूप में इस मकान पर शनि का पूर्ण असर होगा।
  • घर के पीछे की दीवार कच्ची होती है। यदि वह दीवार गिर जाए, तो शनि के खराब होने की निशानी है।

क्या आप जानते है कि ऐसे मकान में रहने  क्या होगा ?

यदि शनि शुभ है तो कोई बात नहीं यह आपको हर तरह से तरस्की देगा लेकिन अशुभ है तो मकान या मकान का हिस्सा गिर जाता है या क्षतिग्रस्त हो जाता है। कर्ज या लड़ाई-झगड़े के कारण मकान बिक जाता है। अंगों के बाल तेजी से झड़ जाते हैं। अचानक घर या दुकान में आग लग सकती है। धन, संपत्ति का किसी भी तरह से नाश होता है। समय पूर्व दांत और आंख की कमजोरी हो जाती है।

Like and Share our Facebook Page.