ऐसे कौनसे पांच काम है जिनको करने से आपकी उम्र कम होती है?

ऐसे कौनसे पांच काम है जिनको करने से आपकी उम्र कम होती है?
Garud Puran

गरुड़ पुराण  में ऐसे कई कामों के बारे में बताया गया है जिनकी वजह से आपके लिए परेशानी बढ़ सकती है। ऐसा करने से आपकी उम्र कम हो सकती है। आज के लेख में हम आपको ऐसे पांच काम बताएगे जिनको नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उम्र कम होने का ख़तरा बढ़ जाता है।

प्रात: देर से उठने से भी उम्र कम होती है। हमें ब्रह्म मुहूर्त में जागना चाहिए। सुबह की हवा शुद्ध और ज्यादा आक्सीजन वाली होती है जिसका लाभ लेने से कई बीमारियों से राहत मिल जाती है और हमारा श्वसन तंत्र स्वस्थ रहता है। अगर आप सुबह सूरज उगने के बाद उठते हैं तो आपकी आयु कम होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती जाती है।

  • सुबह के समय शारीरिक संबंध बनाने से उम्र कम होती है।
  • रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कई प्रकार के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। जिससे आपकी उम्र कम हो जाती है।
  • पुराना सूखा मांस आपके लिए सबसे घातक है। बासी मांस खाने से कैंसर जैसे रोग हो सकते हैं। जब कोई पुराना मांस खाता है तो इससे बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं और कई प्रकार के रोग होते हैं।
  • जब किसी का शरीर जलाया जाता है तो उसमें से कई तरह के हानिकारक तत्व भी निकलते हैं, क्योंकि किसी भी मृत शरीर में अनेक प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस उत्पन्न होने लगते हैं। इसमें से कुछ तो बहुत ही खतरनाक होते हैं। जब इन शवों का दाह संस्कार किया जाता है, तब कुछ बैक्टीरिया-वायरस तो शव के साथ ही नष्ट हो जाते हैं और कुछ वायुमंडल में धुएं के साथ फैल जाते हैं। जब कोई व्यक्ति उस धुएं के संपर्क में आता है तो ये बैक्टीरिया-वायरस उसके शरीर से चिपक जाते हैं और विभिन्न प्रकार के रोग फैलाते हैं। इन रोगों से मनुष्य की आयु कम हो सकती है।

 यह भी पढ़िए

अगर चन्द्रमा पांचवे भाव में है तो बरते यह सावधानियां बरते

जानिए अष्टगंध के चमत्कारी लाभ

जानिए कैसे श्रीराम और श्रीकृष्ण के संबंध में कौनसी समानताएं अचरज में डाल देती है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें कैसा होना चाहिए आपका ड्राइंग रूम

Like and Share our Facebook Page.