23 फरवरी: जानिए फाल्गुन अमावस्या का महत्व और मुहूर्त

जैसा कि हम जानते है कि बारह महीनों में बारह अमावस्यां आती है। इन अमावस्याओं में कुछ श्राद्ध कर्म, पितृ तर्पण आदि कार्यों के लिए बहुत ख़ास मानी जाती है। उन्ही में से एक है फाल्गुन अमावस्या।
जैसा की हम सब जानते है कि हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि को बहुत ही ख़ास माना जाता है। पितृ तर्पण, श्राद्ध आदि कार्यों के लिए यह दिन बहुत ही शुभ होता है। फाल्गुन माह में यानी कि हिन्दू वर्ष के अंतिम माह में आने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या या फाल्गुनी अमावस्या के रूप में जाना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार यह मंत्र कर सकते है आपके चक्रों को जागृत
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंद्रहवीं तिथि को फाल्गुनी अमावस्या मनाई जाती है। फाल्गुन मास की अमावस्या के दिन कई धार्मिक तीर्थों पर बड़े बड़े मेलों का आयोजन किया जाता है। इस फाल्गुन मास को आने वाली अमावस्या का बहुत महत्व है। इसका एक विशेष कारण यह भी है कि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या के ठीक एक दिन पहले देवों के देव महादेव का पावन पर्व महाशिवरात्रि मनाई जाती है।
2020 के व्रत और त्यौहार तिथि जानने के लिए क्लिक करे।
फाल्गुन अमावस्या मुहूर्त 2020
साल 2020 में फाल्गुन अमावस्या 23 फरवरी 2020 रविवार को है। अमावस्या की तिथि 22 जनवरी 2020, शनिवार को शाम 7 बजकर 3 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन यानी 23 जनवरी 2020, रविवार को सुबह 3 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होने वाली है।
To get latest blog updates visit Facebook Page.

Comments (0)