दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल
Daily Horoscope

मेष

चोट एवं दुर्घटना से बचे। लेन देन के कार्य में सावधानी रखे। जोखिम भरे एवं जमानत के कार्यों को टालने में ही समझदारी है। वाद विवाद से बचे। नए कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होता नजर आ रहा है। खर्चे का भोझ बढ़ेगा।

वृष

वृष राशि वालो के लिए राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अध्यात्म में रूचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

मिथुन

योजना फलीभूत होगी। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी एवं लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ।

कर्क

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो सकेगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

सिंह

वाद विवाद को बढ़ावा ना दे। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार हैं। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

कन्या

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। मेहनत अधिक करनी होगी। आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में आलोचना हो सकती है। व्यापार सामान्य चलेगा। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए।

तुला

पुराने मित्र एवं संबंधी मिलेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

वृश्चिक

रुके हुए कार्य पुरे होंगे। नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। मेहनत सफल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।आलस्य से बचकर रहें।

धनु

शोक समाचार मिल सकते है। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं।

मकर

पिकनिक एवं पार्टी का आनंद मिलेगा। सामाजिक स्तर में परिवर्तन एवं प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अधिक लोभ-लालच न करें।बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

कुंभ

बड़ा लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रमाद से बचें। दूरदर्शिता एवं बुद्धिमानी से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। खर्चों में कमी करना होगी। व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है।

मीन

विवाद से बचें। नए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। परिवार की तरक्की होगी। आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए।

Like and Share our Facebook Page.