आंवला है सेहत के लिए अमृत, जानिए इससे होने वाले 10 बेहतरीन फायदे

आंवला है सेहत के लिए अमृत, जानिए इससे होने वाले 10 बेहतरीन फायदे
Benefits of Amla

आंवला को विटामिन सी का भरपूर स्त्रोत माना जाता है। आंवला हर मौसम में लाभदायक होता है। यह आंखों, बालों और त्वचा के लिए तो फायदेमंद है। इसके बहुत से फायदे होते है जो आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। हमेशा आंवले का उपयोग अचार, मुरब्बा या चटनी के रूप में किया जाता है। आंवले का प्रयोग अलग अलग तरीके से किया जाता है। आज के लेख में हम आपको बताएगे आंवले के बारे में जरुरी बाते।

  1. डायबिटीज पीड़ि‍त व्यक्ति अगर आंवले के रस का प्रतिदिन शहद के साथ सेवन करे तो बीमारी से राहत मिलती है।
  2. एसिडिटी की समस्या होने पर आंवला बेहद फायदेमंद होता है। आंवला का पाउडर, चीनी के साथ मिलाकर खाने या पानी में डालकर पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है।
  3. पथरी की समस्या में भी आंवला कारगर उपाय साबित होता है। पथरी होने पर 40 दिन तक आंवले को सुखाकर उसका पाउडर बना लें, और उस पाउडर को प्रतिदिन मूली के रस में मिलाकर खाएं।
  4. रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर, प्रतिदिन आंवले के रस का सेवन करना काफी लाभप्रद होता है।
  5. आंखों के लिए आंवला अमृत समान है, यह आंखों की रौशनी को बढ़ाने में सहायक होता है।
  6. बुखार से छुटकारा पाने के लिए आंवले के रस में छौंक लगाकर इसका सेवन करना चाहिए, इसके अलावा दांतों में दर्द और कैविटी होने पर आंवले के रस में थोड़ा सा कपूर मिला कर मसूड़ों पर लगाने से आराम मिलता है।
  7. आंवले के रस का सेवन या आंवले को किसी भी रूप में खाने पर यह ठंडक प्रदान करता है। हिचकी तथा उल्टी होने की पर आंवले के रस को मिश्री के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करने से काफी राहत मिलेगी।
  8. याददाश्त बढ़ाने में आंवला काफी फायदेमंद होता है।
  9. चेहरे के दाग-धब्बे हटाकर उसे खूबसूरत बनाने के लिए भी आंवला आपके लिए उपयोगी होता है।
  10. बालों को काला, घना और चमकदार बनाने के लिए आंवले का प्रयोग होता है, इसके पाउडर से बाल धोने या फिर इसका सेवन करने से बालों की समस्याओं से निजात मिलती है

यह भी पढ़िए 

सप्ताह में हर दिन आजमाए यह उपाय और करे धन की वर्षा

जानिये आसपास होने वाली मौन भविष्यवाणियां

घर के पास नीम का पेड़ लगाने के फायदे

Like and Share our Facebook Page.