अगर आप भी झाड़ू इस्तेमाल के समय करते है यह गलतियां, तो पड़ेगा बरकत पर असर

अगर आप भी झाड़ू इस्तेमाल के समय करते है यह गलतियां, तो पड़ेगा बरकत पर असर
do you also make mistakes while using the broom

इस बात से तो सभी लोग वाकिफ होंगे कि झाड़ू चाहे हमारे घर में हो या हमारे ऑफिस में इसका बहुत महत्व होता है। हमारे जीवन में घर में इस्तेमाल होने वाली झाड़ू का बहुत महत्व होता है। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतिक माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि झाड़ू की वजह से घर में कई बार अशुभ चीजे और घटनाएं घटने लगती है। एस्ट्रोलॉजी कंसल्टेंसी के अनुसार यह माना जाता है कि अगर झाड़ू लगाते समय या रखते समय सावधानी नहीं बरती जाए तो घर से बरकत चली जाती है।

  • कई बार अकसर ऐसा देखा जाता है कि झाड़ू टूट जाने के बाद में भी उसे इस्तेमाल करते है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से ऐसा करना बहुत ही गलत माना जाता है। अगर झाड़ू एक बार टूट गई है तो उसकी तीलियों को दोबारा जोड़कर इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है।
  • जिस भी अलमारी या फिर तिजोरी में आप पैसा, जेवरात या कोई कीमती सामान रखते हो उनके नीचे या बगल में कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके कारोबार और सम्पत्ति पर बुरा असर पड़ता है।
  • चाहे घर हो या ऑफिस हो कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। ऐसी अवस्था में यदि कोई झाड़ू रखता है तो झाड़ू को बहुत ही अपशगुन माना जाता है और झाड़ू को हमेशा जमीन पर लेटा कर रखना चाहिए। ऐसा करने से कभी भी आपकी जेब या बैंक बैलेंस खाली नहीं होता है।
  • सूर्यास्त के समय यानी की शाम की पहर में झाड़ू लगाना वास्तु की नजर से अशुभ होता है। यदि कोई ऐसा करता है तो माँ लक्ष्मी रूठ जाती है। इसलिए शाम या रात की समय घर या ऑफिस में झाड़ू ना लगाए।
  • विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष के अनुसार झाड़ू को पश्चिम दिशा में किसी कमरे में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा में झाड़ू रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में नेगेटिव ऊर्जा का वास नहीं होता है।
  • झाड़ू को लक्ष्मी के समान माना जाता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि किसी भी इंसान का पैर झाड़ू पर न लगे। इससे लक्ष्मी का अपमान होता है। इसका अनादर होने से घर में कई तरह की आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं।
  • अगर आप घर या ऑफिस में इस्तेमाल होने वाली झाड़ू को बदलना चाह रहे हैं तो इसके लिए शनिवार का दिन बेहतर होता है। शनिवार को नई झाड़ू का उपयोग करना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़िए

क्या अब भी मोमबत्ती से भविष्य जाना जा सकता है? जानिए कैसे

वास्तु शास्त्र के अनुसार कैसे करे ड्राइंग रूम की सजावट

आखिर क्यों कभी स्त्रियां नारियल नहीं फोड़ती है? जानिए इसकी वजह

जानिए कब होगा गुरु का तारा अस्त? शुभ कार्य फिर होंगे निरस्त

Like and Share our Facebook Page.