राशि अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज का भविष्यफल?

राशि अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज का भविष्यफल?
daily horoscope 5 february 2021

मेष

आपके कार्यक्षेत्र मेंआज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने सद व्यवहार से खराब माहौल को भी अच्छा बनाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आज नये अवसर प्राप्त होगे।

वृष

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। शाम के समय किसी अतिथि के पारिवारिक आगमन पर आपका मन हर्षित होगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से आपका सम्मान भी बढेगा। आपके परिजनों का आज का दिन सुखद क्षणों में व्यतीत होगा।

मिथुन

आज आपके पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह आप के आर्थिक लाभ में वृद्धि कराएगी। अधिकारियों के सहयोग से आपकी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होती दिख रही है। इसमें आपके पिताजी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क

आज आपकी पारिवारिक स्थिति कुछ तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन फिर भी आप के भाइयों के सहयोग से आप अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। आपका सायंकाल का समय आज देव दर्शन और दान पुण्य कार्य में बीतेगा।

सिंह

आज आपकी संतान के प्रति दायित्वो की पूर्ति होगी। आपको बाहर के खाने पीने से बचना होगा क्योंकि आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है। अपनी लव लाइफ में आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे, तो संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या

आज आपको विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आप वृद्धजनों की सेवा वह पुण्य के कार्यों पर कुछ धन व्यय कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला

कार्य क्षेत्र में आज आपकी वाकपटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। साथी ही आपको अपने नए प्रोजेक्टों पर काम करने का मौका भी मिलेगा। आपको अधिक भाग दौड़ करने से बचना होगा। साथ ही मौसम के विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपको अपनी वाणी पर पर संयम रखना होगा अन्यथा विपरीत परिस्थितियां आपके सामने आकर खड़ी हो जाएंगी। बेरोजगार युवाओं के लिए आज रोजगार की प्राप्ति होती दिख रही है। आपकी आज अपने परिजनों से भेट फायदेमंद होगी और संबंधों में भी मधुरता आएगी।

धनु

घर की जरूरी चीजों की खरीदारी पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। धन के कोई भी लेनदेन करने से आज आपको बचना होगा अन्यथा आपका वह धन कहीं फस सकता है, इसलिए सावधानी बरतें और यदि आपका कोई मामला कोर्ट या कचहरी में चल रहा है।

मकर

वाहनों के प्रयोग में आज आप सावधानी बरतें क्योंकि उनके अचानक खराब हो जाने से आपकी जेब पर खर्चे का बोझ पड़ सकता है। शाम के समय आज धार्मिक स्थानों की यात्रओं का योग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदाई रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसका फायदा आपके कार्य के क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है। आपकी किसी सगे संबंधी के माध्यम से व्यवसाय के मामलों में जो रुकावटें चल रही थी, वह आज दूर होंगी।

मीन

आज आपका पारिवारिक जीवन इतनी ऊंचाइयों को छुएगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा और आप पार्टी करने के मूड में दिखेंगे। आपका वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा और आप आज में दूर की यात्रा भी कर सकते हैं विद्यार्थियों को अपने मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा।