पाना चाहते है संतान, तो वास्तु अनुसार करे इन चित्रों का चयन

पाना चाहते है संतान, तो वास्तु अनुसार करे इन चित्रों का चयन
choose these pictures according to Vastu for children

माता-पिता के लिए संतान सुख दुनिया का सबसे बड़ा सुख होता है। अगर शादी के कुछ वर्ष हो गए हैं और चाह कर भी संतान सुख प्राप्त नहीं हो पा रहा है तो इसके लिए शारीरिक चिकित्सा के साथ-साथ अगर वास्तु के टिप्स भी आजमा लेंगे तो हो सकता है कि सन्तान प्राप्ति के योग बन जाए।

  • ऐसे दंपति जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, वे अपने शयन कक्ष में श्रीकृष्ण के बालरूप की तस्वीर लगाएं।
  • श्रीकृष्ण के बालरूप वाली तस्वीर नहीं लगाना चाहते हैं तो किसी हंसते-मुस्कुराते सुंदर बालक की तस्वीर भी लगा सकते हैं।
  • श्रीकृष्ण के बालरूप की तस्वीर लगाएंगे तो इसके दो फायदे होंगे। पहला यह कि संतान सुख मिलेगा तथा दूसरा यह कि संतान श्रीकृष्ण जैसी गुणवान भी होगी।
  • संतान सुख में बाधा होने पर शयनकक्ष में हाथी का चित्र या प्रतिमा रख सकते हैं।
  • माना जाता है कि संतान सुख पाने के लिए अपने बिस्तर में हरे रंग की बांसुरी को छुपाकर रखें।
  • पत्नी को हमेशा पति के बाएं ओर सोना चाहिए। पति-पत्नी का बिस्तार छत की बीम के नीचे नहीं होना चाहिए।
  • ईशान कोण में कोई भी वास्तु दोष जैसे भारी निर्माण, ईशान कोण का कटा होना या ऊंचा होना, सीढ़ियां, टॉलेट आदि का होना संतान सुख होने में रुकावट डालता है। अतः ईशान कोण में कोई भी वास्तु दोष है तो सर्वप्रथम उस दोष का उपाय करें।
  • बृहस्पति ग्रह संतान का नैसर्गिक कारक है। बृहस्पति को बल दें।
  • पति पत्नी को हो सके तो वायव्या दिश के कमरे में सोना चाहिए। गर्भधारण करके के बाद दम्पत्ति को दक्षिण या नैऋत्य भाग के शयन कक्ष सोना चाहिए।

यह भी पढ़िए

अपने कार्यालय में वृद्धि लाने के लिए अपनाएं वास्तु टिप्स

आखिर सर्दियों में बाल झड़ने के पीछे क्या कारण है

ज्योतिष सूत्रों के हिसाब से कब होगा आपका विवाह

Like and Share our Facebook Page.