सपनों में आने वाले शुभ और अशुभ संकेत से जानिए कब होगा आपका विवाह

शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसका सपना हर दिल में पलता है। इस बात का पता हर युवा लगाना चाहता है कि उसका जीवनसाथी कौन होगा और कैसा रहेगा। क्या आपका दिल जिसे चाहता है वह आपका जीवनसाथी बनेगा। हमारे सपने हमे संकेत देते है कि हमारी शादी जिससे होगी वह कैसा होगा और शादी जल्दी होगी या देर से।
जानिए सपनों में मिलने वाले संकेत:
-
अगर आपने स्वप्न में इंद्रधनुष देखना शुभ माना जाता है। ऐसा देखने से जीवन में विवाह संबंधी अभिलाषाएं पूर्ण होती है। यह जल्दी शादी होने के संकेत होते है। अगर किसी को लहराता हुआ मोरपंख दिखता है तो वह भी जल्दी शादी होने की सुचना देता है।
- अगर सपने में आपको ऐसे दिखे की आप खुश होकर नाच रहे है तो यह जल्दी शादी होने का संकेत है। इससे दांपत्य जीवन भी सुखी होता है।
- सपने में अगर कढ़े हुए वस्त्र देखने पर सूंदर एवं सुशील पत्नी प्राप्ति होती है।
- सोने के आभूषण उपहार स्वरुप प्राप्त हों, तो उसका विवाह किसी धनी व्यक्ति से होता है।
- स्वप्न में मेले में घूमना शुभ होता है। योग्य जीवनसाथी मिलता है।
- सपने में अगर किसी भी स्त्री और पुरुष किसी की शव यात्रा देखे तो उनका दांपत्य जीवन कलह पूर्ण व्यतीत होता है।
- सपने में अगर किसी सुरंग में से गुजरने पर दाम्पत्य सुख में बांधाएं उत्पन्न होती है।
- पुजारी, पादरी अथवा मौलवी को देखने पर स्वयं जनित कारणों से दाम्पत्य जीवन में विघटन की स्थितियां उत्पन्न होने लगती है।
- सपने में स्वयं को हीरा अथवा हीरे से जड़ा आभूषण उपहार में मिलना शुभ नहीं होता हैं भविष्य में उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय नहीं रहेगा।
- पुरुष स्वप्न में अपनी दाढ़ी बनाता है अथवा किसी दूसरे से बनवाता है, तो उसके दाम्पत्य जीवन की समस्त कठिनाइयां समाप्त हो जाती है।
यह भी पढ़िए:
जानिये आसपास होने वाली मौन भविष्यवाणियां
अगर सुबह उठते ही आपको भी दिखाई या सुनाई दे यह संकेत, तो समझो आपकी किस्मत चमकने वाली है
लाल किताब के अनुसार जानिए 12 राशियों की 12 सावधानियां और इससे बचने के उपाय
Like and Share our Facebook Page.

Comments (0)