जानिए कब है माघ पूर्णिमा, क्या है इस दिन का शुभ मुहूर्त और महत्व

जानिए कब है माघ पूर्णिमा, क्या है इस दिन का शुभ मुहूर्त और महत्व
maagh poornima auspicious time and significance

हिन्दू धर्म में माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। हर मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा आती है। इससे नए माह की शुरुआत होती है। इस वर्ष 2021 में माघ मास की पूर्णिमा 27 फरवरी को है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और व्रत का खास महत्व होता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान करने वाले मनुष्यों पर भगवान माधव प्रसन्न रहते हैं और उन्हें सुख-सौभाग्य, धन-संतान और मोक्ष प्रदान करते हैं।

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

  • माघ पूर्णिमा शनिवार, फरवरी 27, 2021 को
  • पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – फरवरी 26, 2021 को दोपहर 03:49 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त – फरवरी 27, 2021 को दोपहर 01:46 बजे

जानिए माघ पूर्णिमा का महत्व

ऐसा माना जाता है कि जो माघ महीना होता है उसमे देवता पृथ्वी पर आते है। देवता मनुष्य का रूप धारण करके प्रयाग में स्नान, दान और जप करते है। यही वजह है जिसके कारण प्रयाग में गंगास्नान  करने से सभी प्रकार की इच्छाएं पूरी हो जाती है और साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अगर माघ पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र हो तो इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

जानिए माघ पूर्णिमा की व्रत विधि

एस्ट्रोलॉजी कंसल्टेंसी के अनुसार माघ पूर्णिमा पर सुबह उठ जाना चाहिए। इस दिन सुबह उठने का महत्‍व है। स्‍नान करना चाहिए। पवित्र नदी में स्‍नान नहीं कर सकते तो घर में नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्‍नान करना चाहिए। स्नान के बाद सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए अर्घ्य देना चाहिए। स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें। भगवान कृष्ण या विष्‍णु की पूजा करें। इस व्रत में काले तिल का विशेष रूप से दान किया जाता है।