कर्ज से मुक्ति पाने के लिए अपनाए लाल किताब के उपाय

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए अपनाए लाल किताब के उपाय
lal kitab remedies to get rid of debt

लाल किताब के कुछ ऐसे उपाय है जो आपको कर्ज के संकट से मुक्त करके धन प्राप्ति के मार्ग खोलते हैं। शर्त यहां लाल किताब के अनुसार कर्ज संकट से मुक्त होकर धन प्राप्ति के सामान्य उपाय बताए जा रहे हैं।

ग्रहों के उपचार

  • सूर्य- बहते पानी में गुड, ताम्बा या ताम्बे का सिक्का बहाए।
  • चन्द्र- दूध या पानी भरा बर्तन सिरहाने रख कर सोएं और अगले दिन कीकर की जड़ में सारा जल डाल दें।
  • मंगल- सफ़ेद सुरमा आंखों में लगाए, बहते पानी में रेवड़िया, बताशे, शहद व सिंदूर बहाए।
  • बुध- कन्याओं को हरे वस्त्र और हरी चुड़िया दान करें, दांत साफ रखे।
  • गुरु- माथे पर चंदन या केसर का तिलक लगाएं, पीपल की जड़ में जल चढ़ाएं, चने की दाल दान करें।
  • शुक्र- ज्वार, चरी, घी, कर्पुर, दही का दान करें, सुघंधित पदार्थो का प्रयोग करें।
  • शनि- कीकर की दातुन करें, पेड़ों की जड़ों में तेल डालें।
  • राहू- जौ को दूध से धोकर बहते पानी में बहाएं, मुली का दान करे या कोयला बहते पानी में बहाएं, जेब में चांदी की ठोश गोली रखें।
  • केतु- काले और सफेद तिल बहते पानी में बहाएं।

तिजोरी में सोना और नोट की गिनती रखे

लाल किताब के अनुसार, घर में शुद्ध सोना और केसर को एक साथ रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और परिवार में उन्नति होती रहती है। अपनी तिजोरी में 10 के लगभग 100 से ज्यादा नोट रखें। जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखें। खुद को धनवान मानना शुरू कर दें और उसी तरह से कपड़े पहनें और जो भी आप खरीदना चाहते हैं उसके बारे में कल्पना करें। जो लोग खुद को दरिद्र मानते हैं, वे हमेशा दरिद्र ही बने रहते हैं। इसके अलावा एक नोट की गड्डी लें और रोज रात में उसे गिनकर अपने सिरहाने रखें और सुबह उसे तिजोरी में रख दें।

यह भी पढ़िए

अपने कार्यालय में वृद्धि लाने के लिए अपनाएं वास्तु टिप्स

आखिर सर्दियों में बाल झड़ने के पीछे क्या कारण है

ज्योतिष सूत्रों के हिसाब से कब होगा आपका विवाह

Like and Share our Facebook Page.