क्या आप जानते है शरीर के कौनसे अंग का फड़कना क्या राज खोलता है?

क्या आप जानते है शरीर के कौनसे अंग का फड़कना क्या राज खोलता है?
know which part of the body movement open the secret

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अंग का फड़कना कई प्रकार के शुभ और अशुभ शकुन लेकर आता है। लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई होती है और कितनी नहीं इस बात का पता लगाना बहुत मुश्किल है। कई लोग इन बातों पर विश्वास करते है और कई लोग नहीं करते है। कुछ लोगो का मनना है कि यह केवल अन्धविश्वास है और कुछ इनमे सच्चाई ढूंढते है।

ऐसा माना जाता है कि अगर किसी पुरुष के शरीर का बाया अंग फडकता है तो वह भविष्य में उसे कोई दुखद घटना झेलनी पड़ सकती है। वही दूसरी ओर उसके शरीर के दाएं भाग में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेकिन महिलाओं के मामले में यह उल्टा होता है।

एस्ट्रोलॉजर के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अगर किसी के माथे पर हलचल होती है तो इसका मतलब है कि भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।

  • अगर कनपट्टी के आस पास फडकता है तो धन लाभ होता है।
  • मस्तक फडकता है तो भू लाभ मिलता है।
  • ललाट का फड़कना स्नान लाभ दिलाता है।
  • अगर किसी का नेत्र फडकता है तो धन लाभ होता है।
  • अगर किसी जातक की दाई आँख फड़कती है तो सारी इच्छाएं पूरी होती है।
  • अगर बाई आँख में हलचल होती है तो कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
  • अगर किसी जातक की दाई आँख बहुत देर या दिनों तक फड़कती रहती है तो यह लम्बी बिमारी का संकेत देती है।
  • अगर किसी जातक के कंधे फड़के तो इसका मतलब है की भोग विलास में वृद्धि होती है।
  • अगर दोनों भौहों के मध्य में फडकता है तो सुख देने वाला होता है।
  • किसी जातक का नेत्र कोण फडकता है तो आर्थिक उन्नति होती है।
  • आँखों के पास में फड़कन होती है तो इसका मतलब है कि प्रिय से मिलने होता है।
  • होंठ फड़क रहे हैं तो जीवन में नया दोस्त आने वाला है।
  • अगर किसी जातक का हाथ फडकता है तो उत्तम कार्य से धन मिलने का सूचक होता है।
  • यदि किसी स्त्री की नाभि फड़कती है तो स्त्री को बहुत लाभ पहुँचाती है।

यह भी पढ़िए

क्या अब भी मोमबत्ती से भविष्य जाना जा सकता है? जानिए कैसे

वास्तु शास्त्र के अनुसार कैसे करे ड्राइंग रूम की सजावट

आखिर क्यों कभी स्त्रियां नारियल नहीं फोड़ती है? जानिए इसकी वजह

जानिए कब होगा गुरु का तारा अस्त? शुभ कार्य फिर होंगे निरस्त

Like and Share our Facebook Page.