पूजा घर और तिजोरी के लिए जानिये कुछ खास 5 टिप्स

पूजा घर और तिजोरी के लिए जानिये कुछ खास 5 टिप्स

हमारे घर में पूजाघर और तिजोरी का स्थान नियुक्त होता है। हमेशा पूजा घर को उत्तर या फिर ईशान दिशा में बनाया जाता है। हमेशा तिजोरी इस तरीके से रखनी चाहिए जिससे उसका द्वार उत्तर या ईशान में खुलना चाहिए। दोनों का ही सही तरीके और सही दिशा में रखा होना बहुत जरुरी होता है।  आइये आज के लेख में जानते है इस संबंध में 5 टिप्स:-
पूजाघर
1.    अगर घर में पूजा घर किसी भी दिशा में है पहले लाल किताब विशेषज से ही पूछकर ही पूजा घर बनवाना चाहिए। अगर वह आपको पूजा घर बनाने की छूट देता है तो किसी भी वास्तुशास्त्री से संपर्क करे उसके बाद में पूजा घर बनवाए। ऐसा इसलिए बताया जा रहा है क्योकि हर किसी की कुंडली के अनुसार घर में पूजा घर रखना नुकसानदायक होता है। 
2.    किसी भी देवी या देवता की एक से ज्यादा तस्वीर नहीं रखनी चाहिए।
3.    ऐसा माना जाता है कि पूजा घर के अलावा देवी देवता की मूर्ती या चित्र घर के किसी भी अन्य हिस्से में नहीं लगाने चाहिए।
4.    किसी भी देवता की तस्वीर ऐसे ना लगाए कि उन दोनों का मुँह आमने सामने की तरफ हो। ध्यान रखे कि देवी देवता की तस्वीर कभी भी नैऋत्य कोण में ना लगाए। अगर आप ऐसा करते है तो कोर्ट कचेरी के मामलों में फसने की पूरी संभावना रहती है।
5.    देवी देवताओ पर चढ़े हुए फूल या हार के सुख जाने पर अगर घर में सम्भल के रखते हो तो बहुत अलाभकारी होता है। 
तिजोरी
1.    तिजोरी में हल्दी की गांठ एक पीले वस्त्र में बांधकर रखे।  इसी के साथ में कुछ कोडियां और चांदी तभी के आधी के सिक्के भी रखे। कुछ चावल पीले करने के बाद में तिजोरी में रखे। 
2.    ऐसा माना जाता है कि तिजोरी में इत्र की शीशी, चन्दन की बट्टी या फिर अगरबत्ती का पैकेट भी रख सकते है। ऐसा करने से तिजोरी में सुगंध बनी रहेगी। 
3.    तिजोरी के अंदर 10-10 के नोट की एक गड्डी, कुछ पीतल और ताम्बे के सिक्के, पीली कौड़ी और दक्षिणावर्ती शंख रखे। 
4.    कभी भी तिजोरी के सामने कोई भी भगवान की तस्वीर नहीं लगाए। 
5.    हो सके तो तिजोरी के अंदर एक छोटा सा श्रीफल भी रखे और उसे समय समय पर बदलते रहे।