मनचाहा प्यार पाने के लिए कौन से देवता की करे पूजा

मनचाहा प्यार पाने के लिए कौन से देवता की करे पूजा
deity to worship to get the love you want

अक्सर शादी के लिए ग्रह-नक्षत्र जिम्मेदार होते है। लेकिन कई बार आप प्यार से सम्बंधित देवता को प्रसन्न करके अनुकूल एवं अच्छे परिणाम पा सकते है।  प्रेम में समस्याएं अक्सर आती है लेकिन उनसे निजात पाया जा सकता है। 

कामदेवः

कामदेव को ऐसे देवता के रूप में माना जाता है जो हमारी हसरतों, प्यार और वासना के लिए जिम्मेदार है। युवा और सुंदर कामदेव भगवान ब्रह्मा के पुत्र माने जाते हैं। उन्हें मनमदन या काम कहा जाता है।

भगवान कृष्णः

कृष्ण हिंदू मान्यताओं के अनुसार रास के देवता हैं। प्यार और काम भावना के लिए उनकी भी आराधना की जाती है। जो जोड़ा भगवान कृष्ण और राधा की पूजा करता है, वो जिंदगीभर एक दूसरे को कृष्ण-राधा की तरह ही प्यार करता है।

रतिः

वह भगवान कामदेव की सहायक हैं। स्त्रियां और लड़कियां अक्सर प्यार और संगति के लिए रति की पूजा करती हैं।

भगवान शिवः 

महिलाएं अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए भगवान शिव की पूजा आराधना करती हैं। पूरे देश में शिव को इसके लिए खुश करने की परंपरा है। महाशिवरात्रि और सोमवार के दिन लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी मांगती हैं।

चंद्र और शुक्र:

चंद्रमा की पूजा से वही प्यार मिलता है, जिसकी कामना कर रहे हैं। वैसे चंद्रदेव और शुक्र को मन की नाजुक अनुभूतियों का देवता माना जाता है।

यह भी पढ़िए:

सप्ताह में हर दिन आजमाए यह उपाय और करे धन की वर्षा

10 आसान उपायों से करे अपना मांगलिक दोष दूर

सपनों में आने वाले शुभ और अशुभ संकेत से जानिए कब होगा आपका विवाह

 

Like and Share our Facebook Page.