मकर संक्रांति पर दान का है महत्व, जानिए मकर सक्रांति पर राशिअनुसार क्या दान करे

मकर संक्रांति पर दान का है महत्व, जानिए मकर सक्रांति पर राशिअनुसार क्या दान करे
what to donate as per zodiac sign on Makar Sankranti

मकर सक्रांति को दान पुण्य का महापर्व माना जाता है। इस साल मकर सक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2021 को पड़ रहा है। मकर सक्रांति का अर्थ है सूर्य का मकर राशि में प्रवेश। सक्रांति के बाद में सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण में हो जाएगे। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि इस दिन तिलों का दान करने का बहुत महत्व है। मकर सक्रांति पर किया गया दानपुण्य और पूजा का अन्य दिनों की अपेक्षा में ज्यादा पुण्य प्राप्त होता है। राशि के अनुसार कुछ वस्तुओं का दान करना आपके लिए विशेष लाभदायक माना जाता है।

मकर सक्रांति के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। देश के विभिन्न मंदिरों को इस दिन विशेष रूप से सजाया जाता है और इसी दिन से शुभ कार्यों पर लगा प्रतिबंध भी खत्म हो जाता है। इस पर्व पर उत्तर प्रदेश में खिचड़ी सेवन एवं खिचड़ी दान का अत्यधिक महत्व होता है।

मकर संक्रांति पर राशि अनुसार क्या दान करें

  1. मेष राशिवालों को तिल, गुड़ का दान करना चाहिए।
  2. वृष राशिवालोंके लिए तिल और उनी वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा।
  3. मिथुन राशिवालों मकर संक्राति के दिन सफेद तिल और हरे रंग के वस्त्र का दान करें।
  4. कर्क राशिवालों के लिए साबूदाना, तिल और ऊनी कपड़े दान करना शुभ रहेगा।
  5. सिंह राशि वाले तिल, गुड़ या कंबल का दान करें।
  6. कन्या राशि वालों को उड़द, तिल या तेल का दान करना चाहिए।
  7. तुला राशि वाले रुई, राई, तेल और तिल का दान करें।
  8. वृश्चिक राशि वालों को तिल, खिचड़ी और चावल का दान करें।
  9. धनु राशि वाले तिल या चने की दाल का दान कर सकते हैं।
  10. मकर राशि वाले तेल, तिल या कंबल का दान करें।
  11. कुंभ राशि वालों को कंघी, तेल, तिल या काले वस्त्र दान करना चाहिए।
  12. मीन राशि वाले व्यक्ति चना, साबूदाना, तिल और कंबल में से जो चाहें अपनी इच्छा से दान कर सकते हैं।

यह भी पढ़िए

हिन्दू धर्म में स्वास्तिक को शुभ चिन्ह क्यों माना जाता है?

कब से प्रारंभ हो रहा है पौष मास? जानिए इस माह का महत्व

चाणक्य नीति: जीवन की हर चुनौती का सामना करने की देगी हिम्मत

क्या आप जानते है लक्ष्मण जी क्यों चौदह साल तक नहीं सोए थे?

Like and Share our Facebook Page.