अगर आपकी नई शादी हुई है तो इन उपायों से शादी में प्रेम घोल दे

अगर आपकी नई शादी हुई है तो इन उपायों से शादी में प्रेम घोल दे
Dissolve love in marriage

जब भी किसी की नई नई शादी होती है तो लगता है कि दोनों प्यार में और रोमांस में डूबे हुए होंगे लेकिन कई मामलों में ऐसा देखा जाता है कि एक दूसरे को समझने और परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के चक्कर में प्यार और झुकाव की जगह खिंचाव, तनाव, दबाव बढ़ने लगता है। क्या आप भी ऐसी समस्या का सामना कर रहे है तो आज के लेख में हम उपाय बताने जा रहे है जिसकी मदद से शादी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

जानिए पति पत्नी में प्रेम घोलने के लिए टिप्स:

1. सबसे पहली बात तो यह देखें कि आपका बिस्तर किस दिशा में है,नवविवाहितों को अपना बिस्तर पूर्व-पश्चिम(सिर पूर्व, पैर पश्चिम) में ही रखना चाहिए।

2. अपने कपड़ों से लेकर हर चीज तक आप हल्के या सुंदर शोख रंगों का ही प्रयोग करें। रेड, पिंक, येलो और ऑरेंज कलर अधिक से अधिक प्रयोग करें।

3. अपने बेडरूम में जोड़े से दो पौधे रखें। इसके लिए आप बैंबू का प्रयोग कर सकते हैं, जिसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इन्हें जोड़े से रखने से प्यार खूब बढ़ेगा

4. घर और बेडरूम का दाहिना कोने को रिलेशनशिप कोना कहा जाता है, जो आपके रिश्ते को और मजबूत करने में मदद कर सकता है। आप चाहें तो इसे गुलाबी फूलों से भी सजा सकते हैं, या फिर अपना कपल फोटो एक फ्रेम में लगाकर रख सकते हैं। लेकिन पानी से जुड़ी कोई चीज या तस्वीर न रखें।

5. अपने कमरे में हमेशा ऐस रंगों को जगह दें, जो आंखों को सुकून दें। रोमांटिक चीजों को अपने कमरे में स्थान दें।

6. प्यार में एक-दूसरे को कुछ न कुछ उपहार जरूर दें, और इन उपहारों को अपने बेडरूम में जगह दें, ताकि उन्हें देखकर आप अपने प्यार के एहसास को बार-बर महसूस कर सकें।

7. बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम कोने को रोज खूबसूरत फूलों से सजाएं। सुंदर रंगबिरंगी मोमबत्तियों को भी सजाया जा सकता है। इससे आपके बीच प्यार बढ़ेगा।

8. अनावश्यक चीजों को बेडरूम में स्थान न दें। बेडरूम में कपल फोटो को फ्रेम करवाकर लगाएं। इससे आपके बीच प्यार में वृद्धि होगी।

9 . रंगीन क्रिस्टल बॉल कमरे से लगी गैलेरी में लटकाएं।

10. कमरे से अटैच बाथरूम में किसी सुरक्षित स्थान पर अगरबत्ती लगाएं। कपूर की टिकिया रखें।

11. राधाकृष्ण की प्रेम में डूबी तस्वीर लगाएं।