जानिए 9 ग्रहों की 9 सुगंध जिनसे मिलेंगे चमत्कारी लाभ

जानिए 9 ग्रहों की 9 सुगंध जिनसे मिलेंगे चमत्कारी लाभ

जैसा कि हम जानते है कि सुगंध का हमारे जीवन और हमारे वातावरण पर बहुत ही महत्व होता है। सुगंध से हमे मानसिक शान्ति मिलती है। ऐसे कई रोग है जिसमे सुगंध से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसी तरीके से किसी भी ग्रह के बुरे प्रभाव को सुगंध के द्वारा अच्छे प्रभाव में बदला जा सकता है। तो आज के लेख में जानिए कैसे सुगंध से ग्रहों की शांति की जा सकती है।

सूर्य ग्रह

अगर आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह बुरे प्रभाव दे रहा है। इसके लिए आप केसर या गुलाब की सुगंध का उपयोग करे।

चंद्र ग्रह

चन्द्रमा मन का कारण है। अगर ऐसा है तो आप चमेली और रातरानी के इत्र का उपयोग कर सकते है। 

मंगल ग्रह

मंगल ग्रह संबंधित कोई परेशानी है तो लाल चंदन का इत्र, तेल अथवा सुगंध का उपयोग कर सकते हैं।

बुध ग्रह

बुध ग्रह की शान्ति के लिए आप चंपा का इत्र तथा तेल का प्रयोग बुध की दृष्टि से उत्तम है।

गुरु ग्रह

गुरु की कृपा के लिए केसर और केवड़े के इत्र के उपयोग के अलावा पीले फूलों की सुगंध का इस्तेमाल किया जा सकता है।

शुक्र ग्रह

शुक्र की स्थिति सुधारने के लिए सफेद फूल, चंदन और कपूर की सुगंध लाभकारी होती है।

शनि ग्रह

शनि के खराब प्रभाव को अच्छे प्रभाव में बदलने के लिए कस्तुरी, लोबान तथा सौंफ की सुगंध का उपयोग कर सकते हैं।

राहु और केतु छाया ग्रह

कस्तुरी के इत्र का उपयोग कर राहु ग्रह के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।

Like and Share our Facebook Page.