वर्ष 2020 और आपके सितारें क्या कहते है

वर्ष 2020 और आपके सितारें क्या कहते है

मेष 
मेष राशि वाले जातको के लिए यह वर्ष बहुत ही उत्तम रहेगा। इस वर्ष में सुख और शान्ति के साथ में उन्नति भी होगी। इस साल आपके जल यात्रा के भी योग बन रहे है। नौकरी और व्यवसाय के  साथ में विदेश यात्रा होने के भी योग है। धार्मिक यात्रा एवं आत्मज्ञान श्रद्धा से करने पर प्राप्त होगा। भाई बंधु एवं ईष्ट मित्रो की मदद से यश, पद एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
वृषभ 
2020 वृषभ राशि वालो के लिए बहुत ही सुख- शांति और वैभव प्राप्ति वाला दिन रहेगा। इस राशि वालो के लिए जून माह बहुत ही सफलता पद रहेगा। साढ़ेसाती का प्रभाव विशेष न रहकर कम रहेगा एवं व्यापार मंडल में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के कार्यो में विघ्न आएगा। कभी कभार दोस्तों के बीच में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है।
मिथुन 
मिथुन राशि वालो के लिए यह वर्ष पूर्वार्द्ध में इच्छा जाग्रत, संतान योग, विवाह सुख, द्रव्य आदि से लाभ मिलने वाला एवं सुख संपत्ति में वृद्धि वाला रहेगा। शरीर के अंदर से एक इच्छा परिवर्तन, कार्य विशेषता और सफलता वाला रहेगा। फरवरी माह से परिवार में अशांति एवं असंतोष बना रहेगा। उत्तरार्द्ध में शनि की पनौती ढैया बैठने के कारण शारीरिक कष्ट, रोग व्याधि, व्यर्थ भ्रमण व झगड़े-झंझट इत्यादि में खर्च होगा।
कर्क 
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह साल पिछले साल से अच्छा रहने वाला है। वर्ष के शुरुआत में कुछ समय आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। शुरुआत के दिनों में रोग, खटापटी, उलझनें व संयम की स्थिति बनी रहेगी। फरवरी से शनि के प्रभाव के कारण व्यापार वृद्धि, पत्नी सुख, संतान को नौकरी व व्यवसाय में नए रास्ते खुलेंगे।
सिंह 
सिंह राशिवालों के लिए यह वर्ष शिक्षा, व्यवसाय एवं सुख संपत्ति के लिए अच्छा रहेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी एवं नौकरी में पदोन्नति के साथ में स्थान परिवर्तन हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए नए रास्ते खुलेंगे। खुद के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी और पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के काम विजय के साथ संपन्न होंगे। किसी के कहने में काम न बिगाड़ें, संयम रखकर कार्य करें।
कन्या 
कन्या राशि वाले लोगो के लिए यह वर्ष मिश्रित फल देने वाला है। पारिवारिक एवं व्यापार में लाभ मिलेगा। लेकिन आपसी रिश्तेदारो में विग्रह की स्थिति भी बन सकती है। आपको संयम से काम लेना होगा।  आपके शरीर में कष्ट रहेगा। धन की प्राप्ति के लिए नए मार्ग खुलेंगे।  वाहन सावधानी से चलाएं। पिछले वर्ष से नया वर्ष ठीक रहेगा।
तुला 
तुला राशि वालो के लिए यह वर्ष जीवनसाथी के सुख वाला रहेगा। मित्रों एवं रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बने रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी।  संतान को रोजगार की प्राप्ति होगी। अविवाहित वर्ग के लिए विवाह के योग बनेंगे। विदेश यात्रा के योग बनेगे। भूमि को लेकर किसी भी अपने वाले से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। सुख के अंदर धीरे धीरे वृद्धि होगी एवं शत्रु पक्ष से शांति मिलेगी।
वृश्चिक 
इस राशि वालो के लिए यह वर्ष विचित्र रहेगा। विपरीत कार्यो में बढ़ोतरी होगी। ज्यादा खर्चों से परेशानी आएगी। घर एवं बाहर सभी जगह परेशानी आएगी।व्यापार में विपरीत रहेगा। स्थान परिवर्तन के कारण परेशानी आएगी। कृषि में उतार चढ़ाव बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में विपरीतता दिखाई देगी। घर का वातावरण अशांति वाला रहेगा। दु:ख, कर्ज, अपवाद एवं अपमान का सामना करना पड़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद भी हो सकता है, ध्यान देना होगा।
धनु 
धनु राशि वालों के लिए यह वर्ष आर्थिक भौतिक सुख वाला रहेगा। वर्ष के पूर्वार्द्ध में व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। सामाजिक कार्य से लंबी यात्रा होगी। बेरोजगार को नौकरी ढूंढने में परेशानी होगी। मानसिक तनाव न रखें। वर्ष के मध्य में किसी अपने वाले से मौका मिल सकता है।
मकर
मकर राशि वाले जातको के लिए नया वर्ष वैवाहिक जीवन के लिए सुखी रहेगा। जो लोग अविवाहित है उनके लिए इस साल विवाह के पुरे पुरे योग है। जीवनसाथी के साथ में विदेश यात्रा करने के मौके मिलेंगे एवं नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में हल्की-फुल्की परेशानियां आ सकती हैं। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में किसी भी बड़े अधिकारी से परेशानी आएगी, जो आपको मानसिक तनाव देगी। माता पिता की तीर्थ यात्रा करने के योग बन रहे है।  वर्ष के मध्य में जीवनसाथी का भारत लौटने का भाग्य रहेगा। संतान से कष्ट हो सकता है अत: ध्यान दें।
कुंभ
जो कुंभ राशि वाले जातक है उनके लिए यह वर्ष राजनीती में पद प्राप्ति वाला रहेगा एवं संतान को देश एवं विदेश में मान सम्मान मिलेगा। किसी लड़की की वजह से परेशानी आएगी। किसी कार्य की वजह से आपको प्रदेश से बाहर जाना अधिक होगा। कभी कभी किसी तंत्र मंत्र की साधना का भी प्रयोग होगा। इसकी वजह से आपको कभी परेशानी भी आ सकती है।
मीन 
मीन राशि वालो के लिए नया वर्ष सुख शान्ति एवं यश वैभव को प्राप्त करने वाला रहेगा। व्यापार में आशानुरूप परिणाम आएगे। कामकाज में वृद्धि होगी। मन में उत्साह का भाव रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। नए कार्यो का भी लाभ मिलेगा। जीवन को आगे बढ़ाने की इच्छा भी फलीभूत होगी। कार्य की शैली में श्रेष्ठता है जिससे राज्यपक्ष में स्थान प्राप्त होगा।