होलिका दहन वाले दिन राशिनुसार करे यह उपाय और पाए लाभ

होलिका दहन वाले दिन राशिनुसार करे यह उपाय और पाए लाभ
Perform these remedies according to Zodiac Sign on Holika Dehan
होलिका दहन वाले दिन राशिनुसार करे यह उपाय और पाए लाभ

इस बार होलिका दहन के बहुत ही अच्छे योग बन रहे है। हमेशा ऐसा होता है कि होलिका दहन के समय भद्रा होने की वजह से बड़ी मुहूर्त में परेशानी रहती है। लेकिन इस बार बिलकुल भी ऐसा नहीं है बल्कि इस बार भद्रा रहित, ध्वज एवं गज केसरी योग बन रहे है। त्रिपुष्कर योग 10 मार्च को रहेगा। इस योग में भवन, वाहन, सोना-चांदी के आभूषण या कोई कीमती वस्तु का सुख प्राप्त हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातक होलिका दहन के समय 7नग काली मिर्ची ऊसारकर होलिका में अर्पण करें। स्वास्थ्य परेशानी दूर हो जाएगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को सफेद चंदन पासा होलिका के तीन फेरे लेकर डालें इससे मानसिक चिंता दूर हो जाएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक चने की दाल 100 ग्राम दहन में डालें आर्थिक संकट समाप्त होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक को 50 ग्राम सौंफ की होलिका में आहुति देनी चाहिए। इससे वाणी दोष दूर होगा और बिगड़े काम बनेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को 250 ग्राम जौ को होलिका में अर्पण करने से किसी भी रोग से छुटकारा मिल जाता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को 3 नग जायफल 3 नग काली मिर्च होलिका दहन में डालनी चाहिए इससे सभी संकटों से मुक्ति मिल जाएगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों को होलिका दहन के दिन काले तिल और 2 हल्दी की गांठ दहन में अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से कार्य में सफलता तथा पदोन्नति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को 100 ग्राम पीलि सरसों 3 बार ऊसार कर होलिका में आहुति देने से भाग्योदय होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को 50 ग्राम चावल व 50 ग्राम तिल दहन में डालने से सकंट दूर हो जाएगा और सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों को बिधारा की जड़ और 5 हल्दी की गांठ दहन में अर्पण करने से शनि के साढ़े साती का प्रभाव थोड़ा कम हो जाएगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को मूंग की दाल, काले तिल के मिश्रण को होलिका में अर्पित करना चाहिए। इससे फिजूल खर्च से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को 50 ग्राम जीरा और 50 ग्राम नमक की आहुति होलिका में देने से धन लाभ होता है और तरक्की मिलेगी।

For more latest updates visit our Facebook Page.