कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?

कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?
daily horoscope 21 january 2021

मेष

आज भाग्य आपका साथ मिलेगा। आज आप समय पर कर्ज चुका पाएंगे। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी में बड़े अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

वृष

आज के दिन आपको सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। संतुष्टि मिलेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन

आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवेक से कार्य करें। आय बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। चोट, रोग व चोरी इत्यादि से हानि संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क

काम पर जाने का मन नहीं होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आय में कमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अनर्गल आरोप लग सकते हैं। मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

सिंह

फालतू खर्च होगा। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें। आलस्य हावी रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शत्रु नतमस्तक होंगे।

कन्या

देवदर्शन सु्लभ होगा। कानूनी बाधा दूर होकर मनोनुकूल स्थिति बनेगी। विरोध होगा। जल्दबाजी व लापरवाही से हानि संभव है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश शुभ रहेगा।

तुला

परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। अपेक्षा पर खरे उतर पाएंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। प्रमाद न करें।

वृश्चिक

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। समय अनुकूल है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु

दौड़धूप अधिक होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। काम में मन नहीं लगेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग करें। समय अनुकूल नहीं है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

मकर

आय में वृद्धि होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

कुंभ

नए काम हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। पुराने रुके सभी कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

मीन

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूछ-परख बढ़ेगी। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत सकेंगे। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।