राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
Daily Horoscope 13 March 2020

मेष

लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। जल्दबाजी में कोई व्यवहार न करें।

वृष

दांपत्य जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ होगा।

मिथुन

पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। कारोबार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

कर्क

अनहोनी की आशंका रह सकती है। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी मामलों की बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पूजा-पाठ आदि पर व्यय होगा।

सिंह

शत्रुओं का पराभव होगा। आर्थिक नीति में बदलाव हो सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या

चोट व रोग से हानि की आशंका है, लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुरानी लेनदारी वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

तुला

क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी।

वृश्चिक

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का सहारा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। चोट व रोग से बचें। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है।

धनु

जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।

मकर

कोई बड़ा कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ फल देगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें।

कुंभ

गलतफहमी से विवाद हो सकता है। भावनाओं पर अंकुश आवश्यक है। हितशत्रुओं से सावधान रहें। कारोबार ठीक चलेगा। आय होगी। चिंता बनी रहेगी।

मीन

विद्यार्थी वर्ग शोध कार्य व शैक्षणिक गतिविधियों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी मे कोई नया विचार क्रियान्वित हो सकता है।

Like and Share our Facebook Page.