क्या कहता है आपका आज का राशिफल?

क्या कहता है आपका आज का राशिफल?
Daily Horoscope 12 March 2020

मेष

आँखों को चोट लगने से बचाए। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में मातहतों का साथ मिलेगा। आपका कारोबार संतोषजनक रहेगा। आप बड़े ही उत्साह से काम कर पाएगे।

वृष

कोई सरकारी समस्या खड़ी हो सकती है। कानून का उल्लंघन न करें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी ज्यादा अपेक्षा करेंगे।

मिथुन

सब कुछ ठीक होने के उपरांत भी हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। भागदौड़ अधिक होगी। किसी व्यक्ति से विवाद के कारण क्लेश हो सकता है।

कर्क

जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

सिंह

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कन्या

कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। अपनी बात मनवा नहीं पाएंगे। दुविधा रहेगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

तुला

यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्य के प्रति किया गया प्रवास मनोनुकूल रहेगा। नया काम मिल सकता है।

वृश्चिक

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न लें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का निवारण होगा

धनु

थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। कोई नया तथा बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ फल देगा।

मकर

मन में संशय रहेगा। मेहनत अधिक होगी। यात्रा में सामान का ध्यान रखें। गलतफहमी से विवाद हो सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। हितशत्रुओं से सावधानी आवश्यक है।

कुंभ

विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन संबंधी परेशानी दूर होगी। अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे

मीन

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। भूमि व भवन इत्यादि के खरीद-फरोख्त के कार्य लाभदायक रहेंगे। नौकरी में यश मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। साझेदारी सफल रहेगी।

Like and Share our Facebook Page.