क्या आज आपके सितारों की चाल आपके पक्ष में है?

क्या आज आपके सितारों की चाल आपके पक्ष में है?
Daily Horoscope

मेष

आने-जाने में कार्य करने समय वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। धनार्जन होगा।

वृष

विवेक से कार्य करें। कार्यों में सफलता मिलेगी। तीर्थदर्शन का लाभ प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन व सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मिथुन

भाग्योन्नति के लिए प्रयास किए जा सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। व्यापार का विस्तार संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नए संपर्क बनेंगे। जल्दबाजी न करें।

कर्क

कोई मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप बिलकुल न करें।

सिंह

चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लापरवाही न करें। समय सुधरेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।

कन्या

किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से भाग्योन्नति के द्वार खुलेंगे। कोई उलझन दूर होकर सुख-शांति बनी रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है।

तुला

घर में मेहमान आ सकते हैं। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

वृश्चिक

मानसिक शांति रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी कार्य के प्रति आशंका-कुशंका रह सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।

धनु

कोई बुरी सूचना मिलने से खिन्नता रहेगी। नकारात्मकता में वृद्धि होगी। मेहनत अधिक होगी। विवाद से क्लेश होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।

मकर

ज्ञानार्जन तथा पठन-पाठन के कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। भाग्य का साथ रहेगा। विवाद न करें।

कुंभ

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। घर-बाहर सभी ओर सफलता प्राप्त होगी। पारिवारि‍क चिंता बनी रहेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

मीन

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आराम व मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। छोटी-मोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

Like and Share our Facebook Page.