हर संकट को दूर करने के लिए धनतेरस पर अपनाए लाल किताब के उपाय

हर संकट को दूर करने के लिए धनतेरस पर अपनाए लाल किताब के उपाय
remedies for dhanteras to overcome every crisis

जैसा कि हम जानते है कि कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है । यह पांच दिन चलने वाले दीपावली उत्सव का पहला दिन होता है। धनतेरस से ही तीन दिन तक चलने वाला गोत्रिरात्र व्रत भी शुरू होता है। आज के लेख में हम आपको बताएगे कि धनतेरस के दिन ऐसे कौनसे कार्य करने चाहिए जिससे आपकी सारी परेशानिया मिट जाएगी।

  • धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, लक्ष्मी, कुबेर, यम और गणेशजी की पूजा होती है। धनतेरस के दिन ग्रामीण क्षेत्र में मवेशियों को अच्छे से सजाकर उनकी पूजा करते हैं, क्योंकि ग्रामीणों के लिए पशु धन का सबसे ज्यादा महत्व होता है। दक्षिण भारत में लोग गायों को देवी लक्ष्मी के अवतार के रूप में मानते हैं इसलिए वहां के लोग गाय का विशेष सम्मान और आदर करते हैं।
  • धनतेरस की शाम को मुख्य द्वार पर 13 और घर के अंदर भी 13 दीप जलाने होते हैं। लेकिन यम के नाम का दीपक परिवार के सभी सदस्यों के घर आने और खाने-पीने के बाद सोते समय जलाया जाता है। इस दीप को जलाने के लिए पुराने दीपक का उपयोग किया जाता है जिसमें सरसों का तेल डाला जाता है। यह दीपक घर से बाहर दक्षिण की ओर मुख कर नाली या कूड़े के ढेर के पास रख दिया जाता है।
  • धन तेरस के दिन सोना खरीदने का प्रचलन है। सोना नहीं खरीद सकते हैं तो पीतल का बर्तन खरीदें। यह दोनों वस्तुएं नहीं खरीद सकते हैं तो पीली कौड़ियां और धनिया खरीदें। खासकर धनिया खरीदना बहुत ही शुभ होता है। धनतेरस के दिन किसान लोग धनिये के बीच खरीदते हैं और आम शहरी पूजा के लिए धनिया खरीदता है। धनिया खरीदना शुभ माना जाता है।
  • धनतेरस के दिन यदि आप चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि अन्य सफेद वस्तुएं दान करते हैं, तो आपको धन की कमी नहीं होगी।
  • घर में नई झाड़ू लाने के अलावा आप किसी मंदिर में या किसी सफाई कर्मी को अच्‍छी वाली झाड़ू खरीदकर दान कर सकते हैं। इससे लक्ष्मी माता आप पर प्रसन्न होंगी।

यह भी पढ़िए

जप करने की माला के 108 मोतियों का रहस्य

घर में शंख रखने के वास्तु टिप्स

महिषासुरमर्दिनी: जानिए देवी दुर्गा ने भैंस दानव महिषासुर का वध कैसे किया?

Like and Share our Facebook Page.