कैसे हथेली पर बनी हुई लकीरों से पता चलती है इंसान की आयु?

कैसे हथेली पर बनी हुई लकीरों से पता चलती है इंसान की आयु?
palm lines tells the age of a human being

हस्तरेखा शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि मनुष्य की हथेली पर तरह तरह के निशान बने रहते है। इंसानों की लकीरों से उसके जीवन में घटित होने वाले घटनाक्रम के बारे में अनुमान लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि हर एक रेखा का अपना ही अलग महत्व होता है। भाग्यरेखा से व्यक्ति के भाग्यशाली होना या ना होना, मस्तिष्क रेखा की बनावट से व्यक्ति के मान सम्मान और स्वास्थ्य  व्यक्ति के सेहत के बारे में कई प्रकार की जानकारिया मिलती है।

हथेली पर बनी हुई मणिबंध से व्यक्ति के आयु के बारे में कई तरह की जानकारियां प्राप्त होती है। व्यक्ति के जिस स्थान से कलाई शुरू होती है तो उसे मणिबंध कहते है। मणिबंध पर कई तरह की रेखाएं बनी हुई होती है। जिसमें व्यक्ति की आयु के बारे में जानकारियां मिलती है। अगर किसी व्यक्ति के हाथेली में एक मणिबंध रेखा है उसकी आयु  25 वर्ष तक मानी जाती है। मणिबंध पर 2 रेखा होने पर व्यक्ति की आयु 50 साल के करीब वही 3 रेखा बनने पर व्यक्ति 75 साल तक जीवित रहता है। मणिबंध पर 4 रेखा होने पर व्यक्ति संपन्न और दीर्घायु होता है।

यदि किसी भी की हथेली के ह्रदय रेखा पर त्रिभुज के आकार की कोई आकृति बन रही हो व्यक्ति के वृद्धावस्था में भाग्य चमकता है। इसके अलावा आयु रेखा पर त्रिभुज का निशान बनने पर व्यक्ति लंबी आयु तक जीवित रहता है।

जिस किसी की भाग्य रेखा (कलाई से शुरू होकर शनि पर्वत यानि मध्यमा उँगली तक) सीधी और अखंडित होते हुए सीधे शनि पर्वत तक जाए, तो ऐसे व्यक्ति को हर प्रकार का सांसारिक सुख, सुविधा और यश की प्राप्ति होती है।

हथेली पर चक्र, कमल, शंख और आसन का निशान होने पर व्यक्ति को आजीवन सुख सुविधा मिलती है। ऐसे लोगों के घर में हमेशा लक्ष्मी का वास रहता है।

Also Read:

What are the causes for delay in Marriage? Know with Astrology

Know When You Will Get Married According to Astrology by Date of Birth

Which factors affect your love marriage in Indian astrology?

What are the Common Relationship Issues and How to solve them?

Like and Share our Facebook Page.