नींद ना आने से हो परेशान तो बेडरूम से बाहर करो यह वस्तुएं

नींद ना आने से हो परेशान तो बेडरूम से बाहर करो यह वस्तुएं
not getting sleep then take things out of bedroom

शयन कक्ष यानी की बेडरूम वह कमरा माना जाता है जहां हम अपनी सारी चिंताएं भूलकर शान्ति से आराम करना चाहते है। ऐसा कई बार होता है जब आपको नींद नहीं आती है। इसकी कई सारी वजह होती है। अक्सर हम बैडरूम में कुछ ऐसी चीजे रख देते है जिसकी वजह से हमे हमारी नींद से सौदा करना पड़ता है। ऐसा कई बार होता है जब बेडरूम में रखी हुई कुछ चीजे आपकी शान्ति एवं नींद में बाधक बन जाती है।

अगर आपको भी आपके बेडरूम में आते ही घुटन होती है, तनाव होता है या फिर आपस में कलह होता है, नींद ना  आती हो तो देखिए की कही आपके बेडरूम में तो यह चीजे नहीं रखी है न जिनकी वजह से आपको परेशानी होती है।

जूते

भूलकर भी अपने जूते चप्पलों को सोने के कमरे में रखने से बचे। क्योकि इनसे निकलने वाली बहुत सी दूषित तरंगे होती है जिसकी वजह से आपका जीवन तबाह हो सकता है।

झाड़ू

झाड़ू को हमेशा से ही स्टोर रूम में रखना चाहिए। क्योकि कमरे में झाड़ू रखी रहती है तो परिवार वालो के बीच में रोजाना कलह होता है।

फटे कपड़े

क्या आप भी अपने बेडरूम में फटे और पुराने कपडे जमा करते है अगर हाँ तो उन्हें बाहर निकाल के फेक दे क्योकि उनसे आपको कंगाली और तंगहाली का जीवन जीना पड़ता है।

प्लास्टिक और पोलिथीन

अगर कोई अपने बेडरूम में प्लास्टिक और पोलिथीन जमा करता है तो संभल जाए क्योकि इनसे नकारात्मक किरणें निकलती है जो कि आपको बेचैन कर सकती है।

टीवी

हर घर में देखने को मिलता है कि टीवी बेडरूम में रखा रहता है लेकिन इसे बहुत घातक माना जाता है क्योकि इलेक्ट्रॉनिक चीजों से भी नेगेटिव वाइब्स आती है। अगर आप हटा नहीं पा रहे है तो इन्हे सोते समय ढक देना चाहिए। 

यह भी पढ़िए

हिन्दू धर्म में स्वास्तिक को शुभ चिन्ह क्यों माना जाता है?

कब से प्रारंभ हो रहा है पौष मास? जानिए इस माह का महत्व

चाणक्य नीति: जीवन की हर चुनौती का सामना करने की देगी हिम्मत

क्या आप जानते है लक्ष्मण जी क्यों चौदह साल तक नहीं सोए थे?

Like and Share our Facebook Page.