पितृ पक्ष समाप्ति अमावस्या श्राद्ध पर क्या करे?

पितृ पक्ष समाप्ति अमावस्या श्राद्ध पर क्या करे?
Pitra Paksha Amavasya 2020

सर्वपितृ अमावस्या पितरों को विदा करने की अंतिम तिथि होती है। 15 दिन तक पितृ घर में विराजते हैं और हम उनकी सेवा करते हैं फिर उनकी विदाई का समय आता है। इसीलिए इसे 'पितृविसर्जनी अमावस्या', 'महालय समापन' या 'महालय विसर्जन' भी कहते हैं। अगर कोई श्राद्ध तिथि में किसी कारण से श्राद्ध न कर पाया हो या फिर श्राद्ध की तिथि मालूम न हो तो सर्वपितृ श्राद्ध अमावस्या पर श्राद्ध किया जा सकता है।

सर्वपितृ अमावस्या उन पितरों के लिए भी होती है जिनके बारे में आप नहीं जानते हैं। अत: सभी जाने और अनजाने पितरों हेतु इस दिन निश्चित ही श्राद्ध किया जाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन सभी पितर आपके द्वार पर उपस्थित हो जाते हैं।

सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध में क्या-क्या करना चाहिए

1.पिंडदान: पितृ पक्ष में पिंडदान का भी महत्व है। सामान्य विधि के अनुसार पिंडदान में चावल, गाय का दूध, घी, गुड़ और शहद को मिलाकर पिंड बनाए जाते हैं और उन्हें पितरों को अर्पित किया जाता है।

2. तर्पण: पिंडदान के साथ ही जल में काले तिल, जौ, कुशा, सफेद फूल मिलाकर तर्पण किया जाता है। पिंड बनाने के बाद हाथ में कुशा, जौ, काला तिल, अक्षत् व जल लेकर संकल्प करें। इसके बाद इस मंत्र को पढ़े. “ॐ अद्य श्रुतिस्मृतिपुराणोक्त सर्व सांसारिक सुख-समृद्धि प्राप्ति च वंश-वृद्धि हेतव देवऋषिमनुष्यपितृतर्पणम च अहं करिष्ये।।'

3. ब्राह्मण भोज: पिंडदान और तपर्ण करने के बाद ब्राह्मण भोज कराया जाता है। ब्राह्मण नहीं हो तो अपने ही रिश्तों के निर्वसनी और शाकाहार लोगों को भोजन कराएं।

यह भी पढ़िए

आत्मा पुनर्जन्म क्यों लेती है, क्या आप इसका रहस्य जानते है?

कौनसी सुगंध से करे नवग्रहों को प्रसन्न, किस ग्रह को कौनसी सुगंध पसंद है?

क्या आप जानते है अगरबत्ती के फायदों के साथ में कौनसे नुकसान जुड़े है?

हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए अपनाएं खास वास्तु टिप्स

Like and Share our Facebook Page.